
एक सप्ताह में दादा दादी व पोते की मौत से परिवार में शोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पक्का बाग मंडी के प्रमुख व्यवसायी नीरज कंसल के परिवार में एक सप्ताह में तीन मौत होने से परिवार में गहन शोक व्याप्त है।
नीरज कंसल के बेटे देव कंसल की 1 सितंबर को अकस्मात मौत हो गई। देव ने इस वर्ष 12वीं पास की थी।
देव कंसल अपने दादा जय गोपाल कंसल व दादी राजबाला कंसल का लाडला पोता था। देव कंसल की मौत का सदमा दादा जय गोपाल कंसल बर्दाश्त नहीं कर सका और वह भी 3 सितंबर को इस दुनिया से कूच कर गए।
इसके बाद देव की दादी राजबाला कंसल की भी अचानक तबियत बिगड़ गई। परिवारजन उन्हें इलाज हेतु मेरठ ले गए जहां उन्होंने 9 सितंबर को दम तोड़ दिया। एक सप्ताह में कंसल परिवार में हुई तीन मौत से परिवार में शोक व्याप्त है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


















