
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप्प रहा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद हापुड़ के सरकारी बैंकों में पूर्ण हड़ताल रही जिस कारण बैंक ग्राहकों को भटकते हुए देखा। बैंकों के मुख्य द्वार पर बैंक हड़ताल के नोटिस चस्पा रहे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस हापुड़ जनपद शाखा के कोर्डिनेटर आर के माहेश्वरी ने बताया कि सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी 11 सितंबर को हड़ताल पर रहे। उन्होंने दावा किया कि बैंक हड़ताल पूरी तरह सफल रही है। यदि सरकार ने संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया तो 28, 29 व 30 सितंबर को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
जनपद हापुड़ के सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारी शुक्रवार को मांग के समर्थन में गढ़ रोड पर स्थित यूनियन बैंक पर एकत्र हुए और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996


















