
रिटायर्ड फौजी का 90 वर्ष की आयु में निधन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव होशियारपुर गढ़ी के रहने वाले रिटायर फौजी टीकम डागर सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह डागर का बुधवार को 90 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 1961 में नौ राजपूताना राइफल में भर्ती हुए थे जो सन 1976 में रिटायर हुए। उन्होंने 15 वर्ष देश की सेवा की और देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर होशियारपुर गढ़ी लाया गया जिन्हें फौजियों ने सम्मान दिया।
बताते चलें कि टीकम डागर ने 1962 सन 1965, 1971 की लड़ाई में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर रिटायर्ड फौजी सूबेदार रतन पाल सूबेदार चंद्रवीर सूबेदार राजेंद्र हवलदार ओंकार हवलदार किरण पाल सूबेदार जगदीश सिंह फौजी ऑर्डर ऑर्डिनरी कैप्टन सुभाष, योगेश राज, अशोक फौजी, सीएमपी रिटायर फौजियों ने भी सम्मान दिया।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700

























