👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना में एक युवती के साथ दो दरिंदों द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना धौलाना के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया कि गांव के ही दो लोग उसके साथ पिछले चार वर्ष से जंगलों में डरा धमका कर ले जाते हैं और रेप करते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





















