हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वः अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शनिवार को हापुड़ में भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के वित्त एवं चिकित्सा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने नगर पालिका हापुड़ के 6 योजनाओं का अनावरण एवं लोकर्पण किया। इन योजनाओं पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च होगा।
उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री व जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल व अन्य भाजपाइयों के साथ पैदल चल कर अटल गौरव पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।
जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति में बनाए जा रहे बाबू कल्याण सिंह स्मृति द्वारा का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। प्रदेश मंत्री ने अतरपुरा चौपला पर स्थापित डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।





















