हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 88 वां बलिदान दिवस बड़ी धूमधाम से राष्ट्रीय लोधी महासभा, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज द्वारा तहसील रोड गढ़मुक्तेश्वर में समाजसेवी पंकज लोधी के निवास कार्यालय पर मनाया गया जिसमें भाजपा के जिला मंत्री पिंकी त्यागी व नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी, दिनेश गर्ग, उमेश लोधी ने सामूहिक रूप दीप प्रज्वलित कर गुलाब सिंह लोधी की चित्र पर पुष्प माला अर्पित की जिसमें दिनेश गर्ग ने कहा गुलाब सिंह लोधी का जन्म 1930 ईस्वी में राम रतन सिंह लोधी के गरीब परिवार में उन्नाव जिले में हुआ था. गुरु ने अंग्रेजों से ना डरते हुए उनकी बंदूक के सामने पहली बार अमीनाबाद लखनऊ में झंडा फहराया जिसे तुरंत बाद अंग्रेजों ने गोली मार दी थी.
ऐसे बलिदान को नमन भाजपा महामंत्री पिंकी त्यागी ने कहा गुलाब सिंह लोधी ऐसे पहले स्वतंत्र सेनानी थे जिन्होंने भारत मां को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राण त्याग दिए. अंग्रेजों के सामने झुके नहीं उमेश लोधी ने कहा गुलाब सिंह लोधी के तिरंगा फहराने की इस क्रांतिकारी घटना के बाद अमीनाबाद पार्क झंडेवाला पार्क के नाम से पुकारने लगे ऐसी क्रांतिवीर को नमन. इस मौके पर दिनेश गर्ग, अंकुर, योगेंद्र लोधी, कुवरपाल लोधी, कृष्ण लोधी, अजय शर्मा, गौरव, मदन मास्टर, रोहित मल्होत्रा, दीपेंद्र, गजेंद्र, ब्रह्मानंद प्रजापति, रामावतार चौहान, चेयरमैन रामअवतार, वेदप्रकास आदि उपस्थित रहे.






















