हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एचपीडीए कार्यालय के सामने जल्द ही गोल चक्कर का निर्माण होगा जिसमें 23 लाख 27 हजार रुपए की लागत आएगी. इसके लिए एचपीडीए टेंडर जारी करने जा रहा है. गोल चक्कर का निर्माण और सुंदरीकरण व यहां ट्रैफिक लाइटें भी लगाई जाएंगी.
हाल ही में भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने मेरठ मंडल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से मुलाकात कर एचपीडीए के सामने गोल चक्कर का निर्माण कराने की मांग उठाई थी. एचपीडीए की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा का कहना है कि चौराहे पर गोल चक्कर का निर्माण कराने के लिए टेंडर जारी किया जा रहा है जिस पर लगभग 23 लाख 27 हजार रुपए की लागत आएगी.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509























