
👁 20 views Views
मिलेगी राहत: अयोध्या व पद्मावत एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेन से यात्रा करने वाली यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला लिया गया है। प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 24 अप्रैल तक दिल्ली जंक्शन से प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 27 अप्रैल तक और अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 26 अप्रैल तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगा रहेगा जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और वेटिंग टिकट कंफर्म होंगे।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600


























