
👁 7 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण मित्तल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमेटी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने बृहस्पतिवार की देर शाम सूची जारी की है। बता दें कि प्रवीण मित्तल लगातार तीन बार पिलखुवा नगर के अध्यक्ष, गाजियाबाद जिला रहते हुए जिला उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य और क्षेत्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर प्रवीण मित्तल ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

















