
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध पटाखों को बेचने और भंडारण करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने दो लाख रुपए कीमत के चार कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने शीशपाल पुत्र विशंभर निवासी नगला मोहल्ला कस्बा व थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ को पसवाड़ा रोड गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि उसने अवैध पटाखों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से ₹2,00,000 कीमत के चार कार्टून अवैध पटाखे पकड़े गए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह पटाखे कहां से आए और किसे बेचे जाने थे?
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671



























