
समस्याओं को लेकर चार गांव के ग्रामीणों ने की बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्राम मुक्तेश्वर में चारों गांव के मुख्य किसान साथियों की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में गांव की टूटी हुई सड़कों, गन्ना किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी किसान साथियों ने अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कि जब तक सड़क का पूर्ण निर्माण नहीं होगा, तब तक टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
किसान साथियों, गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के कारण गांव की सड़कों को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी वजह से आज ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की सड़कों पर जगह-जगह 2 से 3 फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन खराब सड़कों से निकलना किसानों, ग्रामीणों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है।
इस समय गन्ने का सीजन चल रहा है। किसानों को अपना गन्ना लेकर गन्ना सेंटर तक पहुंचना है, लेकिन सड़कों की खराब हालत के कारण किसानों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। किसान अपना गन्ना समय पर सेंटर तक कैसे पहुंचाएं, जब गांव की सड़कें ही चलने लायक नहीं बची हैं? ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी से गन्ना ले जाने में भी दुर्घटना और नुकसान का खतरा बना हुआ है।
संगठन की मांग है कि
1️⃣ गांव की टूटी हुई सड़कों का जल्द से जल्द पूर्ण निर्माण कराया जाए।
2️⃣ जब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होता, तब तक टोल फ्री रखने की मांग पर समाधान किया जाए।
3️⃣ गन्ना किसानों को गन्ना सेंटर तक सुरक्षित और सुगम रास्ता उपलब्ध कराया जाए।
4️⃣ जिला शासन-प्रशासन और संबंधित अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर जल्द कार्रवाई करें।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























