
गढ़ः स्कार्पियो कार पर चढ़कर स्टंट करने वाला गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने स्कॉर्पियो की छत पर खड़े होकर स्टंटबाजी, खतरनाक स्टंट, तथा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। स्टंटबाज की पहचान गढ़मुक्तेश्वर के गांव सरूरपुर निवासी फैज पुत्र शेरदिन के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवक स्कॉर्पियो कर पर खड़े होकर स्टंट बाजी कर रहा था। पुलिस ने स्टंट बाज के कब्जे से स्टंट बाजी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार को बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि इस तरह के स्टंट से आसपास से गुजरने वाले लोगों को खतरा हो सकता है और दुर्घटना होने की भी आशंका बनी रहती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए दूसरों की जान जोखिम में न डालें, अन्यथा पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716



























