
अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्मदिन सामाजिक, शैक्षिक, संगठनों, राजनीतिक दलों तथा डॉ अंबेडकर के अनुयायियों ने राष्ट्रीय समरसत्ता दिवस के रूप में मंगलवार को यहां धूमधाम से मनाया और डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। महिलाओं ने नगर में जुलूस निकाला और प्रतिमा के निकट प्रसाद वितरित किया। डॉ अम्बेडकर के अनुयायियों ने नील से होली खेली। डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर उनके अनुयायी मंगलवार को भोर होते ही पहुंचना शुरू हो गए। यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रोड डायवर्जन प्लान लागू किया। राज्य कर्मचारियों ने बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सामाजिक सद्भाव व समतामूलक समाज की संकल्पना को साकार करने का हम सभी संकल्प लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती, भूतपूर्व विधायक विजेंद्र सिंह व अन्य कार्यकर्ताओँ ने डॉक्टर अंबेडकर का स्मरण करते हुए उन्हें अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधानसभा 2027 चुनाव के मद्दे नजर संभावित उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने की होड़ लगी।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012


























