हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिले में निशुल्क राशन का वितरण 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। पात्र कार्ड धारकों को इस दौरान चीनी और चावल का वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5 किलो चावल प्रति यूनिट वितरित किया जाएगा। साथ ही अंत्योदय कार्ड धारकों को चावल के साथ-साथ प्रति कार्ड पर 3 किलो चीनी भी मिलेगी।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलने वाली चीनी सरकारी मूल्य पर दी जाएगी। गृहस्ती योजना के कार्ड धारकों को अगस्त का पांच किलोग्राम खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा जबकि अंत्योदय कार्ड धारकों को त्रैमास जुलाई, अगस्त और सितंबर के एक-एक किलो के हिस्से से 3 किलोग्राम चीनी का वितरण होगा जिसके लिए उनसे सरकारी मूल्य 18 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से लिए जाएंगे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























