
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पन्नापुरी में एक राशन डीलर के प्रतिष्ठान पर की गई छापामारी के दौरान करीब कुंतल गेहूं व चावल कम पाए जाने का कारण आपूर्ति विभाग नहीं खोज पाया हैं। आपूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर महेश शर्मा व उसके बेटे कपिल कुमार शर्मा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी हैं। फिलहाल आपूर्ति विभाग यह पता नहीं लगा पाया हैं कि स्टाक में कम 120 कुंतल गेंहू-चावल कहां गया।
सूत्र बताते हैं कि हापुड़ के पक्का बाग में दर्जनों ऐसे ठिकाने हैं जो राशन डीलरों से गेहूं व चावल खरीदते हैं और फिर आर्थिक लाभ लेकर बेच देते हैं।
























