राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता संघ के विस्तार कार्य में जुटे
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): हापुड के न्यू शिवपुरी संघ कार्यालय पर शनिवार को संघ के गरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य वक्ता संघ के हापुड जिले के जिला संघचालक उपेंद्र कुमार ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक वर्ष मे एक बार समर्पण भाव से भगवा ध्वज के सम्मुख गुरु दक्षिणा करते है, संघ में भगवा ध्वज को ही गुरु माना है।आज देश चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, विपक्षी दलों के नेता देश में अराजकता और अस्थिरता का माहौल बनाना चाहते हैं,आतंकवाद, जातिवाद, भाषावाद जैसी अनेक समस्याएं हैं।संघ हिन्दू समाज को संगठित करने में जुटा है, सभी समस्याओं का समाधान संगठित हिन्दू समाज से ही सम्भव है, संघ के स्वयंसेवक संघ कार्य विस्तार में जुटे। कार्यक्रम में संघ के नगर प्रचारक सतपाल सिंह, सुरेश चन्द जैन, डाoविपिन गुप्ता, नरेश मिश्रा,जगदीश प्रधान, वैभव माहेश्वरी, माधव माहेश्वरी, अमित शर्मा एडवोकेट सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति पूर्ण गीत से हुआ। स्वयंसेवको ने भगवा ध्वज के सम्मुख समर्पण राशी समर्पित की।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























