
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने एक बाइक सवार को 1.44 करोड़ की प्रतिबंधित करंसी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम देवेंद्र रुहेला पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम पंच लोक थाना लोनी जनपद गाजियाबाद हाल निवासी फ्रीहोल्ड निकट लाल बिल्डिंग वाला स्कूल थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से प्रतिबंधित करेंसी व एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि 2016 में नोटबंदी के दौरान बंद हुए 1000 व 500 के पुराने नोटों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जनपद की स्वाट टीम व थाना हापुड़ देहात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पुरानी करेंसी के साथ देवेंद्र को पकड़ा। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी लोगों से संपर्क कर उन्हें नई करेंसी के बदले अधिक रकम में पुरानी करेंसी देकर धोखाधड़ी करता जिसमें गिरफ्तार अभियुक्त को अच्छा खासा कमीशन भी मिलता था। आरोपी को NH-9 पर सर्विस रोड पर श्रीजी पेट्रोल पंप के सामने मेरठ बाईपास गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी किस-किस के संपर्क में है?
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















