मंडलायुक्त ने कांवड़ मार्गो का किया निरीक्षण
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन व पुलिस सावन मास में शुरू होने जा रही कांवड यात्रा में कांवड़ियों को हर सम्भव सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध और प्रयास रत है।कांवड़ यात्रा के द्रष्टिगत शनिवार को मंडलायुक्त व आईजी के साथ कांवड़ यात्रा मार्गो का निरीक्षण किया गया।तथा अधिकारियो को मार्गो पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिये जिससे शिवभक्तों को किसी तरह की परेशनी न हो । मंडलायुक्त ने कांवड़ यात्रा को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। जिसमें यात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, बिजली तारों की टेपिंग आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा मार्ग को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























