भाकियू संघर्ष ने किसानों के बकाए का मुद्दा कृषि राज्य मंत्री के समक्ष उठाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलाख से सचिवालय, लखनऊ कार्यालय में जाकर मुलाकात की और सिंभावली मिल का प्रकरण उनके समक्ष रखा और बताया गया कि किसानों को भुगतान पहले से ही बहुत देरी से हो रहा है। अब तो मिल दिवालिया घोषित हो गई जिस कारण किसानों का 260 करोड रुपए फंसते नजर आ रहा है। मंत्री से आग्रह किया गया कि आप इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर जल्द से जल्द किसानों के भुगतान कराने की कृपा करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल अपने समय पर चालू हो सके जिससे क्षेत्रीय लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान भाकियू संघर्ष के पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष नितेश पंडित और भाकियू संघर्ष के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर जसवंत सिंह तोमर रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























