मेरठ कमिश्नर ने हापुड़ में किया पौधारोपण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बदनौली बिजली घर परिसर में शनिवार को वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि जनपद हापुड़ में 3,900 से ज्यादा साइट है जहां पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 12 लाख से ज्यादा का लक्ष्य है जिसे हासिल करने के लिए सभी विभाग प्रयासरत हैं।
आपको बता दें कि पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ पर्यावरण बचाओ के नारे के साथ प्रदेश भर में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ में भी शनिवार को जगह-जगह वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित अभियान को गति देने के लिए मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे भी पहुंची जिन्होंने पौधा लगाया और सभी को पौधारोपण का संदेश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा ने भी पौधे लगाए और बच्चों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की।
हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया पृथ्वी की सुंदरता पेड़-पौधे हैं। मनुष्य के जीवन में इनका बहुत महत्व है। ऐसे में वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया हुआ है जिसमें लोगों की भागीदारी भी बहुत जरूरी है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों के साथ भी वृक्षारोपण को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हापुड़ नरेश तोमर, जिला पंचायत हापुड़ की अध्यक्ष रेखा नागर, पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विभु बंसल, फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























