नगर पालिका परिषद हापुड़ की बोर्ड बैठक रही हंगामेदार, सभासदों में हुई हाथापाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। कुछ महीनों बाद हुई बोर्ड बैठक में सभासदों में हाथापाई भी हुई जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। ईओ, विधायक सभी से शांत होने की अपील करते रहे लेकिन विपक्ष ने किसी की ना सुनी और वह लगातार हंगामा करता रहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान 100 करोड़ रुपए के 103 प्रस्ताव पर मोहर लग गई।
नगर पालिका परिषद हापुड़ की शनिवार को नगर पालिका परिषद में एक बोर्ड बैठक आयोजित हुई जिसमें नाले, सड़क, पार्क, पेयजल, पथ प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसी बीच सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह बोर्ड बैठक हंगामें की भेंट चढ़ गई। विधायक और ईओ अपील करते रहे लेकिन किसी ने एक न सुनी।
सिर्फ हंगामा ही नहीं बल्कि सभासदों में तो आपस में हाथापाई भी हुई। कुछ एक दूसरे को शांत करते दिखाई दिए तो कुछ हाथापाई को बढ़ावा देने पर उतर आए। सभासद मोनू बजरंग ने बताया कि बैठक में 103 प्रस्ताव पास हुए हैं। शहर को सफाई चाहिए और विकास चाहिए।
बैठक में इस कदर हंगामा हुआ कि सभासद ने तो विधायक का माइक भी उठा लिया। सभासद तो हंगामा करते हुए अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए। सभासद विकास दयाल ने बताया कि पारदर्शिता के साथ कार्य होना चाहिए। पारदर्शिता न होने के कारण हंगामा हुआ। इसी के साथ उन्होंने चेयरमैन के वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार पनप रहा है।
प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद अब क्षेत्र में विकास कार्य होंगे। हालांकि बोर्ड बैठक को लेकर पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि यह हंगामेदार रहेगी। विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका परिषद के ईओ, सभासदों को समझने की कोशिश करते रहे लेकिन किसी ने एक न सुनी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























