👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद अमरोहा के एक चकबंदी अधिकारी द्वारा सपा के वरिष्ठ नेताओं मुलायम सिंह यादव व रामगोपाल यादव के प्रति की गई अभद्र भाषा की टिप्पणी के विरोध में सपा नेताओं ने रविवार को यहां रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप अन्य सपा नेताओं के साथ आज थाना बाबूगढ़ पहुंचे और आरोपी अफपर नितिन चौहान के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि उक्त अफसर ने सपा के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:


























