
गढ़ में टैक्स व किराए में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील में बुधवार को नगर पालिका परिषद के फैसलों के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। हाउस टैक्स और दुकानों के किराए में की वृद्धि का जमकर विरोध किया। इस दौरान व्यापारी, सभासद एकत्र हुए जिन्होंने जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। सभी ने बढ़े हुए शुल्क को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन भी सौंपा।
जानकारी के अनुसार बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर तहसील में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब लोगों ने टैक्स वृद्धि का विरोध किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ी हुई टैक्स वृद्धि और बढ़े हुए किराए को वापस लेने की मांग की।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854

























