
संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पिलखुवा के शुक्लान मोहल्ला स्थित मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पिलखुवा के चेयरमैन विभु बंसल ने संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, फूलमाला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने पूज्य संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सद्भाव, सामाजिक एकता एवं मानव सेवा के प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज में भाईचारा एवं सौहार्द को सुदृढ़ बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, कार्यक्रम संयोजक सभासद नरेश भारती, सह संयोजक विनय कोरी, सभासद अजय कुमार, राजीव हंडा, पवन चौधरी, नरेंद्र सैनी, आकाश जाटव, नरेंद्र जाटव, सरोज देवी, अभियान संयोजक सोनिया भारती, दीपक राबिया, कैलाशी अश्वनी, अंकुर गहलौत, विपुल अग्रवाल, नरेन्द्र सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979























