
गुरुपूर्णिमा श्रद्धापूर्वक मनाई गई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के शिष्य पंडित सुरेंद्र द्विवेदी ने श्रद्धापूर्वक मनाई गुरु पूर्णिमा 29जुलाई दिन बुधवार को देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। पूजन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। पंडित सुरेन्द्र द्विवेदी ने अपने गुरु ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय को माल्यार्पण किया, अंगवस्त्र पहना कर पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश के समान पूजनीय माना गया है। गुरु ही ज्ञान का प्रकाश देकर मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देती है।
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने अपने शिष्य पंडित सुरेंद्र द्विवेदी को आशीर्वाद दिया और उनके सफल,सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























