👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव छपकोली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले भक्तों को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए साफ-सफाई आदि की चाक-चौबंद व्यवस्था शुरू हो चुकी है. मंदिर में लाइटिंग आदि की व्यवस्थाएं कराई जा रही है. 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है. ऐसे में श्रद्धालु हरिद्वार, बृजघाट से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. इसी के चलते मंदिर को सजाया जा रहा है और साफ सफाई की जा रही है.






















