👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : 102 एंबुलेंस में एक बार फिर नवजात की किलकारी गूंजी, एक बार फिर गर्भवती महिला के लिए वरदान साबित हुई. हापुड़ जनपद के गांव भरना निवासी सीमा पत्नी मुंशी सिंह को शनिवार की रात को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद ईएमटी बृजेश कुमार, आशा कुसुम गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को सड़क किनारे रुकवा कर गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां सीमा ने बच्चे को जन्म दिया. जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें सिंभावली के पीएससी में भर्ती कराया गया है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























