
👁 0 views Views
पाइपलाइन बिछाने के दौरान गड्ढा न भरने से हुआ जल भराव, लापरवाहों पर हो कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में जल विभाग द्वारा पाईप लाईन डाली गई। पाइप लाइन डालने के एक महीने बाद भी उस जगह को भरा नहीं गया जहां खोदा गया था जिसकी वजह से जगह-जगह रोड पर काफी गड्ढे हो गए हैं। फुटपाथ पर लोग चलने में असमर्थ है जिसकी वजह से आये दिन जाम लगा रहता है। हादसे होते रहते है। लोगों की गाड़ियां फंस जाती है। यहां से रोज़ बड़ी संख्या में लोग निकलते हैं जो हादसे का शिकार हो रहे हैं। बता दें कि कई अधिकारी भी यहां से निकलते है लेकिन किसी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















