
👁 33 views Views
मांझे की चपेट में आया बाइक सवार
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की गांधी रोड पर स्थित एलिवेटेड पुल पर जानलेवा मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मांझे की धार से युवक के चेहरे, कान और गाल व हॉट पर कट लग गए। हादसे के बाद घायल ने बाइक रोककर आसपास के लोगों की मदद ली और उपचार कराया।
मोहन नगर कॉलोनी निवासी सुशील प्रजापति बाइक से बाजार जा रहे थे। एलिवेटेड पुल पर पहुंचते ही अचानक पतंग का मांझा उनके सामने आ गया और चेहरे से टकरा गया। मांझे की धार लगने से चेहरे के बाय हिस्से कान, गाल और होंठ पर चोट आई है जिनका उपचार कराया गया।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















