
गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट से नीचे, खादर के लोग अभी भी चिंतित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज होने से गंगा किनारे बसे गांव के लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन अभी भी उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भले ही गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट के निशान से नीचे आ चुका है लेकिन अभी भी खादर के क्षेत्र में काफी ज्यादा पानी भरा हुआ है। संपर्क मार्ग पर पानी भरने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही पशुओं का चारा लाने में समस्या आ रही है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के चकलठीरा, श्री कृष्णा वाली मढैया, कांकाठेर की मढेया, लठीरा, एतमाली, फरीदपुर एतमाली, गुलालपुर आदि गांव जल भराव के कारण प्रभावित है। वहीं पानी मेला मार्ग पर आने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। अधिकारी लगातार भ्रमणशील है और पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















