
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में दल-बदल को प्रोत्साहन देने पर दलित वोटर भाजपा से खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विधानसभा-2027 के लिए चुनाव अगले वर्ष के शुरू में प्रस्तावित है जिसके लिए विधानसभा हापुड़ (सुरक्षित) के लिए भाजपा से टिकट पाने के लिए अभी से मारामारी मची है, और सोशल मीडिया के माध्यम से दावेदारी सामने आ रही है।
भाजपा के वर्तमान विधायक विजयपाल आढ़ती सबसे प्रबल दावेदार हैं जो क्षेत्र के विकास के बल पर टिकट मिलने में जीत का दावा कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मोहन सिंह, भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमारी, गढ़मुक्तेश्वर अध्यक्ष राकेश बजरंगी, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव में पराजित हो चुके और हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले श्रीपाल, चिकित्सक डॉक्टर शिव कुमार आदि भाजपा से टिकट मिलने का दावा कर रहे हैं।
यदि हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में भाजपा की संगठनात्मक स्थिति पर नजर डाले तो भाजपा कमजोर दिखाई देती है। नगर पंचायत बाबूगढ़ के सभी वार्डों में भाजपा सभासद भी नहीं है और चेयरमैन बसपा के टिकट पर जीत कर भाजपा में शामिल हुई थी। ऐसा ही कुछ नगर पालिका परिषद हापुड़ में दिखाई देता है। बसपा के टिकट पर जीतकर चेयरमैन पुष्पा देवी भी भाजपा में आ गई फिर भी परिषद बोर्ड में भाजपा का बहुमत नहीं है। जिला पंचायत हापुड़ को ही ले लो तो अध्यक्ष रेखा नगर बसपा से जीती और भाजपा में शामिल हो गई फिर भी जिला पंचायत में भाजपा बहुमत में नहीं है।
बसपा के टिकट पर विजय तीनों अध्यक्ष के दल-बदल करने के कारण बहुजन मतदाता भाजपा से सख्त नाराज है और वह भाजपा के विरुद्ध तथा बसपा के पक्ष में मतदान करने के लिए एकजुट हो रहा है। हापुड़ विधानसभा सीट पर भाजपा व बसपा में सीधी टक्कर होगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















