
बिना तलाक के गर्भवती पत्नी ने पति पर लगाया दूसरे निकाह का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की एक गर्भवती महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि उसका निकाह मार्च 2025 में थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद दोनों साथ रह रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल 2026 में पति ने बिना सहमति के दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























