
दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों का सफर होगा आसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): छुट्टियों के कारण ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने पद्मावत समेत दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। अगले एक सप्ताह तक दोनों ट्रेनों का संचालन अतिरिक्त कोच के साथ होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में नौ मई से 15 मई तक और दिल्ली जंक्शन से प्रतापगढ़ जंक्शन को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 12 मई से 18 मई अप्रैल तक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालित होगी। अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 11 मई से 17 मई तक और दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 10 मई से 16 मई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगा रहेगा। ट्रेनों में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ने से लंबी वेटिंग के कारण परेशान रेल यात्रियों को राहत मिल सकेगी और उनका सफर भी आसान बनेगा।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868























