श्री गुरू नानक देश जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के द्वारा सभी संगतों के सहयोग से जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी का 554 व प्रकाश गुरु पर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया श्री अखंड पाठ साहब जी की समाप्ति के बाद संत आश्रम भोरा साहिब गुरुद्वारा साहब से सत कारयोग बाबा निर्मल सिंह जी ने गुरबाणी का कीर्तन करके संगतों को निहाल किया ।इसके बाद दिल्ली से आए रागी जत्थे बीबी मनजीत कौर जी ने गुरबाणी का कीर्तन किया इसके बाद भाई लवप्रीत सिंह एवं भाई सरबजीत सिंह ने गुरु साहिब के इतिहास पर प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह ने गुरबाणी का कीर्तन किया और सभी कोसिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से बधाई दी ज्ञानी प्रभु दयाल सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार ने शरबत के भले की अरदास की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री विकास अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं श्री मनोज बाल्मीकि जी सफाई कर्मचारी आयोग के मेंबर को भी गुरुद्वारे में आने पर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सरदार परमिंदर सिंह गुरुद्वारा इंस्पेक्टर सरदार हरविंदर सिंह परमार सरदार करम सिंह कहां सिंह सरबजीत सिंह समरजीत सिंह राजेंद्र सिंह मनजीत सिंह देवेंद्र एग्रीकल्चर करनजोत सिंह सरदार कमलजीत सिंह इकबाल सिंह आदि सदस्य शामिल रहे।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683
























