हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में रविवार को ब्यूटी पार्लर संचालिका की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ब्यूटी पार्लर की संचालिका पूनम उर्फ सीमा की मौत पेट में अंदरूनी चोट तथा पसली टूटने की वजह से हुई थी जबकि हत्या में गिरफ्तार आरोपी अंकुर का कहना था कि उसने गला दबाकर और पेट में लात मार कर पूनम की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
रविवार को पिलखुवा के गांव हावल में पूनम की लाश मिली थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और लाश के पास से ही पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला था। इसके बाद पुलिस आरोपी अंकुर निवासी खेड़ा पिलखुवा तक पहुंची जिसने सख्ती से पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सीमा की गला दबाकर हत्या की है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूनम की मौत पेट में अंदरूनी चोट और पसली टूटने की वजह से हुई है। आपको बता दें कि दोनों पिछले कई वर्षों से रिलेशनशिप में रह रहे थे जिनका चार साल का बेटा भी है। अंकुर को शक था कि सीमा के किसी और के साथ अवैध संबंध है जिसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430




















