
👁 16 views Views
भय दिखाकर आर्थिक लाभ कमाने वाले चार गैंगस्टर पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में फरार व वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर थाना धौलाना के ग्राम पिपलैडा के कुर्बान,कासिम उर्फ खलनायक, जुबैर तथा नदीम है।आरोपी गैंग बनाकर समाज मे भय पैदा करके आर्थिक लाभ कमाते थे।पुलिस आरोपियों की सम्पत्ति का पता लगा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























