हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बकरीद को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है. जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस गश्त कर रही है और लोगों से मुलाकात कर रही है. इसी क्रम में हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने ईदगाह के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और हापुड़ में अमन शांति भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की.
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा, एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस ने अपील की कि अफवाहों पर किसी तरह का ध्यान ना दें. संदिग्धों पर नजर रखें, संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस को तत्काल सूचित करें.
























