हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल जिला हापुड़ ने जीएसटी कौंसिल द्वारा अनब्रांडिड खाद्य पदार्थों पर भी जीएसटी लागू किये जाने को लेकर प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन शनिवार को एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह को दिया तथा जीएसटी कौंसिल की मनमानी पर रोष प्रकट किया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि खुदरा व्यापारी की तादाद देश में लगभग 10 करोड़ है। अंब्रैंडिड वस्तुओः पर जीएसटी आने से ये खुदरा व्यापारी बर्बाद हो जायेंगे तथा महंगाई बढ़ जायेगी जिससे सभी वर्ग प्रभावित होंगे। सरकार को इसे वापिस लेना चाहिए। ज्ञापन देने वालो मे जिला अध्यक्ष मुदित बंसल नगर अध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग पिल्लु सराफ सागर गर्ग सुभाष शर्मा सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























