
जिलाधिकारी कविता मीना ने गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में की गोद भराई
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने अक्टूबर के प्रथम शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म विधि-विधान से संपन्न कराई। इस दौरान महिलाओं को फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां एवं पोषण किट प्रदान की गई।डीएम ने महिलाओ व बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार एवं प्रसव पूर्व देखभाल के बारे में जानकारी दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















