
गढ़मुक्तेश्वर में लगातार पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, दो और मरीजों में हुई पुष्टि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में दो और नए स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल से आई जांच रिपोर्ट में दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में स्वाइन फ्लू संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे जिले में अब तक सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले इसी क्षेत्र से सामने आए हैं।
ताजा मामला शुक्रवार का है, जब जिला अस्पताल में आई जांच रिपोर्ट में क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों—एक महिला और एक पुरुष में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. योगेश गुप्ता के मुताबिक, दोनों मरीजों को लंबे समय से तेज बुखार था। काफी इलाज कराने के बाद भी जब उनका बुखार नहीं उतरा, तो उनकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है और स्थिति पर नजर बनाई जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















