👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में शनिवार की सुबह बारिश शुरू हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. तेज बारिश में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर भी विराम लग गया. बाबूगढ़ समेत जनपद के विभिन्न इलाकों में शनिवार की सुबह बारिश होने से लोगों को राहत मिली. इसी तरह की तस्वीर जनपद के और भी क्षेत्रों में रही. अनुमान है कि आने वाले कुछ दिन तक बारिश होने की संभावना है
























