
आगामी त्योहारों के चलते डीजे वालों के साथ पुलिस की बैठक
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने और नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से थाना बाबूगढ़ पुलिस ने डीजे वालों के साथ बैठक की और मानको का पालन करने की हिदायत दी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि तय डेसिमल पर ही म्यूजिक बजाया जाए। आपको बता दें कि आने वाले सावन, शिवरात्रि आदि त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ रविवार को थाना बाबूगढ़ परिसर में बैठक का आयोजन किया जिसमें क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान, थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक में सभी से अपील की कि कोई भी नियमों का उल्लंघन न करें और मानकों का पालन कर ही डीजे बजाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























