
मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाने पर हंगामा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर में सड़क हादसे के दौरान हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज करीब 40-50 लोग एकत्र हो गए जो पिलखुवा थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके पश्चात पुलिस द्वारा मिले आश्वासन के पश्चात प्रदर्शनकारी शांत हो गए और वापस लौट गए।
बताया जा रहा है कि गांव कमालपुर में शनिवार को सड़क हादसे के दौरान कुछ दबंगों ने मारपीट की थी। मारपीट से गुस्साए लोगों ने पिलखुवा पुलिस से कार्रवाई की मांग की और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। रविवार को क्षेत्रवासी एकत्र हुए जो पिलखुवा थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर हंगामाकर नारेबाजी की। अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























