
कांवड़ यात्रा में शामिल मानक के विपरीत डीजे पर पुलिस निगाह
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुदृड़ बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।पुलिस की निगाह ऐसे डीजे पर भी जो निर्धारित मानक का उल्लंघन कर रहे जिससे दुर्घटना की सम्भावना रहती है।
ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी हापुड़ देहात की निगाह एक ऐसे डीजे पर जा टिकी जो मानक के विपरीत कांवड़ यात्रा में शामिल था और हादसे को न्यौता दे रहा था।
थाना प्रभारी ने एक्शन लेते हुए वाहनों में मानक से अधिक ऊंचाई के डीजे,कांवड़ को छोटा व नीचा कराया ताकि सम्भावित हादसे को टाला जा सके।श्रध्दालुओ ने भी इस कार्य मे सहयोग किया।
हापुड़ पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों पर निरंतर भ्रमणशील एवं ड्यूटीरत रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिको से अपील की है कि पावन श्रावण कांवड़ यात्रा को सहजता पूर्वक, निर्विघ्न एवं दुर्घटना मुक्त बनाए रखने हेतु हापुड़ पुलिस का सहयोग करें।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447





















