
👁 4 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
प्रभारी निरीक्षक थाना हापुड़ नगर ने सड़क पर ले जाए जा रहे निर्धारित मानक से अधिक ऊँचाई वाले डीजे को रोककर उसके संचालक से डीजे को मानक के अनुसार सही कराया और यात्रा के निर्बाध संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




















