
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड के अतरपुरा चौपला पर स्थित एक शराब के ठेके पर ग्राहकों से मारपीट करने वाले दो सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मारपीट के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के अतरपुरा चौराहे के पास शराब की दुकान में मारपीट करने वाले दो आरोपियों (सैल्समैन) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
























