
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित इलाको में जिला प्रशासन द्वारा रविवार को चिकित्सा सुविधा, पशुओं के लिए चारा व टीकाकरण, तथा नागरिकों को भोजन पैकेट व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय स्वयं बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर स्थिति पर कड़ी नजर रखे हैं, ताकि किसी को परेशानी न हो।राहत कार्यों में हाथ बटाने हेतु जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी आगे आए है।
























