
👁 1 views Views
हापुड, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड के गढ़ रोड पर सड़क के किनारे सार्वजनिक स्थान बेधड़क होकर शराब पी रहे करीब 30 व्यक्तियों को थाना हापुड देहात पुलिस ने पकड़ लिया।आरोपियों के विरुद्ध पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।बता दें गढ रोड पर खुलेआम लोगों को ठेलों पर शराब पिलाई जाती है जिस कारण उधर से बहन-बेटियों का निकलना भी दूभर हो रहा है।हापुड का अतरपुरा चौपला भी इस धंधे से अछूता नही है।
























