
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगोला में एक मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत पर हुई जांच के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुलडोजर लेकर गांव पहुंचा। मौके पर कई थानों की फोर्स मौजूद है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, हापुड़ अपरजिलाधिकारी संदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी, एसडीएम अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।
आपको बता दे कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगोला में स्थित एक मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रकरण के तार सपा के जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी से जुड़े हैं। सपा नेता के घर बुलडोजर एक्शन से खलबली मची हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अधिकारी बुलडोकर लेकर अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए पहुंचे हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























