
हापुड़ में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी शुरू हो गई। धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई। हालांकि मौसम विभाग द्वारा मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर पहले ही संभावना जताई जा चुकी थी। फिलहाल हल्की धूप निकल आई है और मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
हापुड़ में अचानक मौसम का मिजाज बदला और बुधवार की सुबह धूल भरी आंधी शुरू हो गई। तेज आंधी से गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट रेलवे पुल के पास पेड़ भी गिर गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए धूप निकली। इसके बाद फिर से घटा छा गई। मौसम के इस मिजाज़ से लोगों को बुखार, जुकाम आदि की शिकायतें हो रही हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























